Rajendra Devray / Fri, Oct 3, 2025 / Post views : 300
धार कुक्षी विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर नगर की ऐतिहासिक श्री बजरंग व्यायामशाला अखाड़ा कुक्षी में पारंपरिक शस्त्र पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उस्ताद श्री जगदीश जी सोलंकी सहित व्यायामशाला के सभी पहलवानों ने शस्त्र पूजन कर वीरता और परंपरा की इस गौरवशाली विधि का निर्वहन किया। पूजा-अर्चना के पश्चात सामूहिक महाआरती संपन्न हुई, जिसमें नगर के अनेक श्रद्धालु और युवा शामिल हुए।
शस्त्र पूजन के दौरान उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन