*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कूक्षी का षष्ठीपुर्ती स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न*
----------------------------------------
*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला में षष्ठीपुर्ती स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम मे विशेष मुख्य अतिथि पूर्णनाद जी महाराज मुख्य वक्ता श्री सुरेश जी गुर्जर विभाग सगठन मंत्री, विभाग मंत्री पानसिंग जी मावी, विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका दीपिका जी सोनी , धर्मप्रसार प्रांत प्रमुख, महेश जी काग, जिला पदाधिकारी अंतिम जी सेप्टाउपस्थित रहे।
दीप प्रजनन एवं पूजन के पश्चात अतिथियों का स्वागत श्री मनीष जी भायल गो रक्षा प्रमुख, कृष्णा जी भायल जी सदीप जी जादम मुन्ना जी डावर राम जी सेन अमन मुजालदा सतीश जी चौहान विदित जी पवार शुभम कुमावत नरेंद गोयल किया । अपने वक्तव्य में श्री सुरेश जी गुर्जर ने बताया की भगवान कृष्ण का जन्म आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए हुआ था, उसी प्रकार विश्व हिन्दू परिषद का जन्म भी हिन्दू समाज के शत्रुओं के विनाश के लिए जन्माष्टमी पर हुआ है। हमने 1964 से ही धर्म और गौ माता की रक्षा को लेकर पुररी देश में कार्य किया। हिंदू समाज का संगठन विहिप ने राम जन्मभूमि आंदोलन को निष्कर्ष तक पहुंचाया, यह हिन्दू समाज की 500 वर्ष की सबसे बड़ी विजय थी। शीघ्र ही हम काशी में भगवान शिव मथुरा में श्री कृष्ण और धार में भी माँ वाग्देवी का पूजन करेंगे। हिंदू समाज प्रति मंगलवार मंदिरों में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ करे, इसी कार्य से हिन्दू राष्ट्र निर्माण होगा। अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव गांव में समिति हो, गौ माता की रक्षा व धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी धर्म जागरण अनिवार्य है सभी युगो में भगवान अवतरित हुए है परंतु कलयुग में भगवान के अवतरण के पूर्व हमें ही संगठित होकर राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा स्वयं करनी होगी, तभी हमारा राष्ट्र सुरक्षित होगा और हिंदू राष्ट्र की संकल्पना पूर्ण होगी। देव तभी रखित होंगे ज़ब देश सुरक्षित होगा, राम तभी तक सुरक्षित है ज़ब तक राष्ट्र सुरक्षित है। जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला मंत्री लोकेश जी भायल, जिला संगठन मंत्री कमलेश जी अमन जी मुजलदा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कूक्षी के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सकल हिंदू समाज कूक्षी के समस्त धार्मिक संगठनों वरिष्ठ एवं युवा साथी उपस्थित हुए। संचालन मयूर सेन ने किया, आभार कृष्णा भायल द्वारा किया गया।