नगर अंजड़ के पास केसरपुरा में रात्रि को तेंदुए ने मचाया आतंक
बीती रात केसरपुर के अंदर रात्रि लगभग 2:00 बजे किसान कुंदन तंवर केसरपुरा जो श्री राम मंदिर के पास निवास करते हैं उनके बाड़े के अंदर तेंदुआ घुसा और बकरी का शिकार कर बकरी को मार डाला
इसके बाद तेंदुआ सरदार सिंह बुखार सिंह निर्गुडे के मकान में दीवार कूद कर घुस गया जहां पर बकरी का शिकार करने की कोशिश करने लगा बकरी के जोर से चिल्लाने पर सरदार सिंह का परिवार जाग गया और चिल्ला चोट होने लगी आवाज सुनकर के तेंदुआ भाग खड़ा हुआ वही इस घटना को लेकर गांव के अंदर भय का वातावरण बना हुआ है आपको बता दे की नर्मदा नदी में पानी कम होने के बाद तेंदुए की यह घटना ने ग्रामीण जनों को भयभीत करके रख दिया है वहीं ग्रामीण कुंदन तंवर ने बताया कि मेरे घर बाड़े में तेंदुवे ने बकरी का शिकार कर लिया और अभी मेरे घर बकरी मरी हुई पड़ी है
वही ग्राम वासियों ने कलेक्टर और वन विभाग से मांग की है की तत्काल तेंदुए को पकड़ा जाए ओर ग्रमीणों को तेंदुवे से मुक्ति दिलाई जाय ताकि किसान अपने खेत मे कृषि का कार्य कर सके