: अंजड़ ग्राम मोहीपुरा नई बसाहट में भीलट देव मन्दिर में भगवान भीलटदेव का पदमा नागिन के जोड़े के साथ भगवान शिव एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिस्ठा का तीन दिवसीय आयोजन संत आखिलेश्वरी दीदी के सानिध्य में सम्पन्न
Rajendra Devray
/
Thu, Aug 8, 2024
/
Post views : 47
अंजड:- नगर के समीपस्थ नर्मदा तट किनारे स्थित ग्राम मोहीपुरा नई बसाहट में भीलट देव मन्दिर में भगवान भीलटदेव का पदमा नागिन के जोड़े के साथ भगवान शिव एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिस्ठा का तीन दिवसीय आयोजन बागदी आश्रम से पधारी संत अखिलेश्वरी दीदी माँ के सानिध्य में किया जा रहा है।
ग्राम वासियों ने बताया की नई बसाहट में भगवान भीलटदेव का पुराने मन्दिर का जीर्णोद्धार किया गया है जिसमे भगवान भीलटदेव, पदमा नागिन के साथ भगवान शिव एवं शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय आयोजन संत अखिलेश्वरी दीदी माँ की उपस्थिति में 07 अगस्त बुधवार से शुरू किया जो 09 अगस्त नगपंचमी तक चलेगा।
आयोजन के पहले दिन 07 अगस्त बुधावर को कलश यात्रा से शुरू हुई जिसमें रेवा आश्रम स्थित नर्मदा तट से भीलटदेव मन्दिर तक सैकड़ों की संख्या में बालिकाओं द्वारा ढोल ताशो के साथ कलश यात्रा निकाली गई।पश्चात मण्डल स्थापना कर पंडितों द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन व हवन किया गया तथा मूर्तियों को जलाधिवाश करवाया गया।
आयोजन के दूसरे दिन 8 अगस्त गुरुवार को सुबह से स्थापित देवी देवताओं का पूजन-अर्चन व हवन कर सभी मूर्तियों का अन्न एवं फलाधिवास करवाया गया पश्चात दोपहर 2 बजे से रेवा आश्रम से नवीन श्रीराम मंदिर तक मूर्तियों को पुष्प से सुसज्जित ट्रेक्टर ट्रॉली पर विराजित कर ग्राम का भ्रमण करवाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में माता बहने भजन कीर्तन एवं ढोल के साथ झूमती नजर आई।
वही 9 अगस्त नागपंचमी पर सुबह से स्थापित देवी देवताओं का पूजन अर्चन व आव्हान कर भगवान भीलटदेव, पदमा नागिन, भगवान शिव व शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी पश्चात हवन की पूर्णाहुति कर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
इस आयोजन में ग्राम मोहीपुरा के अलावा नगर अंजड, केशरपुरा, दतवाड़ा सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुचकर धर्मलाभ ले रहे है।