भारतीय जीवन बीमा निगम ने मनाया बीमा सप्ताह
बड़वानी 06 सितम्बर 2024/भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बड़वानी द्वारा 02 सितम्बर से 06 सितम्बर तक मनाये गये बीमा सप्ताह अंतर्गत 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के सेवा निवृत शिक्षकों का सम्मान शाखा प्रबंधक श्री श्याम कुमार गेडाम द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर किया गया। बीमा सप्ताह के अंतग्रत नेत्र शिविर कराकर 34 मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चयन किया गया। शिविर में सहयोग करने हेतु जिला चिकित्सालय के नेत्र सहायक श्री अनिल राठौड़ को भी बीमा सप्ताह अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रशासनिक अधिकारी श्री सुनिल कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।