भारतीय जीवन बीमा निगम लियाफी के द्वारा आज इंदौर मंडल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन आज आयोजन किया गया
इंदौर भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता लियाफी के संगठन लाइफ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा इंदौर मंडल के 32 शाखों और सैटेलाइट शाखों के 12000 से अधिक अभिकर्ताओं के संगठन के द्वारा आज इंदौर मंडल के प्रांगण में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया
इंदौर मण्डल के अध्यक्ष वीरेंद्र सुराणा और सचिव दीपक पंवार के द्वारा राष्ट्रीय लियाफी फेडरेशन के आवाहन पर आज लियाफी इंदौर मंडल के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया
बड़ी संख्या के अंदर इंदौर मंडल के अभिकर्ता एवं सभी ब्रांचो के पदाधिकारी इसके अंदर सम्मिलित हुए
कार्यक्रम की शुरुआत और सफल संचालन मण्डल सचिव दीपक पवार ने किया लियाफी जिंदाबाद के साथ हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते एल आई सी होश में आओ होश में आओ के नारो के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कीगई कार्यक्रम में लियाफी मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र देवराय ने सबसे पहले अपने चिर परिचित अंदाज के अंदर कार्यक्रम की शुरुआत की और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिकरताओ को कहा कि यह समय अभिकर्ताओं के लिए प्रतिकूल समय है और इसमें अभिकर्ताओं के संगठित रहने और संगठित होकर अपनी ताकत दिखाने का यह समय है यदि आज हम इसके अंदर पीछे रहे तो निश्चित ही बड़ी देर हो जाएगी एल आई सी हमेशा अभिकर्ताओं के हितों पर कुठाराघात करते आ रही है
और अभी भी बड़ा कुठारा घात हुआ है जिसमें अभिकर्ताओं का कमीशन कम किया गया है अभिकर्ताओं के कमीशन को वापस लेने का जो नियम बनाया गया वह गलत बनाया गया है इसको लेकर के हम सबको एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ना है
और संगठन की शक्ति सर्वोपरि है इसलिए हमें संगठन को और मजबूत बनाना है
इसके बाद बुरहानपुर शाखा से सेवकराम मोहनानी ,खरगोन शाखा से ओंकारलाल सेन , महू शाखा से विजय दण्डक ,धार शाखा रतन त्रिवेवदी सीताराम धनोलिया सुरेश पांचाल
नागदा शाखा ब्रज मौहन गुप्ता रतलाम से शरद चतुर्वेदी
शिव मूर्ति दुबे अशोक भानावत जावरा से विपिन चोरडिया सेंधवा से सन्तोष तिवारी
उज्जैन से आरती खरे विजय अग्रवाल दिनेश जेन राजेश डांगरे इंदौर शाखा से आनन्द सोलंकी , सन्दीप पाठक , हुकमचन्द सुन्दरेला बड़वानी शाखा से रमेश प्रजापत गणेश गुप्ता सभी अभीकरताओ ने संगठन को लेकर और अभिकर्ताओं के ऊपर जो एल आई सी के द्वारा नए-नए कानून लगाई जा रहे हैं नियम लगाए जा रहे हैं उनको लेकर अपने विचार रखें और सभी ने एक स्वर के अंदर अपनी लड़ाई को और तेज करने की बात कही
वही इंदौर मंडल के अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र सुराणा ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि अभी तो मात्र यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है अभी हमें यहां पर रुकने की जरूरत नहीं है आगे भी हमें लड़ाई लड़ना है और फरवरी माह मे दिल्ली के जंतर मंतर के ऊपर अपना धरना प्रदर्शन करना है इसको लेकर के सभी साथी तैयार रहें सभी साथी अपनी अपनी शाखों के अंदर संगठन को और मजबूत करें आज हमें प्रत्येक अभिकर्ता के साथ की जरूरत है और जब तक अभिकर्ता एकत्रित होकर अपनी शक्ति नहीं बतायेगा जब तक हम अपनी मांगों को एल आई सी से नहीं मनवा पाएंगे
हमें अपनी शक्ति को और बढ़ाना है और राष्ट्रीय लियाफी के द्वारा जो भी कार्यक्रम आते हैं उनका हमें पालन करना है जब भी शाखा पर नो बीओसी काल की बात आती है किसी भी शाखा के अंदर किसी भी प्रकार का कोई व्यापार व्यवसाय नहीं लगना चाहिए
जिससे अभिकर्ताओं की मांग मजबूती से ऊपर तक जा सके अभिकर्ताओं की लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की अभिकर्ताओं के कमीशन के अंदर सन 56 आज तक कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि महंगाई की दर काफी बढ़ गई है एल आई सी ने अपनी प्रिमयिम में जरूर बढ़ा रही है लेकिन पॉलिसी होल्डरों के लिए जो बोनस की दरों में वृद्धि करना चाहिए वह वृद्धि नहीं कर रही है
अभीकरताओ कि मांगे है की कमीशन की वृद्धि भी हो और पॉलिसी धारकों के बोनस में भी वृद्धि की जाए ताकि बीमा धारक को मैच्योरिटी का अच्छा लाभ मिले सके और वह बचत की ओर आगे आए
उपरोक्त मांगो को लेकर के आज मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम का शानदार संचालन मंडल के सचिव दीपक जी पवार ने किया कार्यक्रम के अंत में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई