Rajendra Devray / Wed, Dec 3, 2025 / Post views : 317


पेंशन प्रकरण व एनपीएस कटौती राशि आहरण करान के एवज मे मांगी थी रिश्वत |
धार। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त इंदौर की टीम ने डही में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के लेखा शाखा प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, आरोपी ने पेंशन प्रकरण व एनपीएस कटौती राशि आहरण कराने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
पेंशन प्रकरण के नाम पर की थी रिश्वत की मांग
आवेदक रणजीत बामनिया निवासी धार ने लोकायुक्त कार्यालयको शिकायत की थी कि उनके पिता कुंवरसिंह बामनिया जो सीएम राईज स्कूल डही में चपरासी के पद पर 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पेंशन प्रकरण व एनपीएस कटौती राशि आहरण कराने के बदले लेखा शाखा के प्रभारी आरोपी दिनेश भिड़े 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
28 नवंबर को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय को प्राप्त हुई थी। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर आज ट्रैप की कार्रवाई की गई। लोकायुक्त की टीम ने आज कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी डही जिला धार में दबिश देकर आरोपी दिनेश भिड़े, सहायक ग्रेड-3/ लेखा शाखा प्रभारी को आवेदक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप दल में शामिल - कार्रवाई में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक पवन पटोरिया, सतीश यादव, मनीष माथुर और कृष्णा अहिरवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन