भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया धूम धाम से
निकली शोभा यात्रा,चढ़ाई ध्वजा,पालना झुलाया
बड़वानी(निप्र) जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर और वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया उसी कड़ी में दिगंबर जैन समाज बड़वानी द्वार भी जन्म कल्याणक धूम धाम से मनाया गया इस तारतम्य में समाज जन ने आज प्रातः भगवान को पालकी में विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्ग से शोभायात्रा निकाल कर पुनः मंदिर पहुंचे जहा भगवान के अभिषेक और शांतिधारा की गई, भगवान के प्रथम अभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य सुरेश चंद जी काला को प्राप्त हुआ ,वही भगवान के मंदिर के शिखर पर ध्वजा भी फहराई गई समाज अध्यक्ष जीनेंद्र दोशी और मंत्री नरेंद्र काला ने बताया की ध्वजा फहराने का सौभाग्य नेमीनाथ भगवान के शिखर की ध्वजा आलोक वेद, अजीत नाथ भगवान के शिखर की ध्वजा प्रमोद कुमार जैन,चंद्रप्रभु भगवान के शिखर की ध्वजा सुनीता प्रमोद जैन कुंथुनाथ भगवान की शिखर की ध्वजा श्रीमती विजया मंडलोई ,पार्श्वनाथ भगवान के शिखर की ध्वजा सुरेश चंद जी काला परिवार ,शांतिनाथ भगवान के शिखर की ध्वजा अशोक जी दोशी, आचार्य महाराज के चरण छतरी के शिखर की ध्वजा राजेश स्वाति गोधा, मंजुला दोशी,जिनेन्द्र कुमार जी दोशी ,जिनवाणी के शिखर की ध्वजा की बोली मनन जीतांश दोशी ने ली ,भगवान की आरती और पलना झुलाने का सौभाग्य आयुषी कुश जी जैन को प्राप्त हुआ दोपहर में दिन दयाल भोजनालय में दीपक गंगवाल की ओर से भोजन कराया गया ,शाम को धूम धाम से भगवान की आरती की गई और पलना झुलाने का कार्यक्रम किया गया ,इस अवसर पर समाज के महिला,पुरुष युवा बच्चे शामिल थे , शोभा यात्रा में युवा लोग धोती दुपट्टे में भगवान की पालकी लिए चल रहे थे ।