मांडव नगर परिषद द्वारा कुछ वर्ष पूर्व बने लग्झरी शौचालय को बगेर परमिशन के तोड़ा गया जनता में आक्रोश पर्यटक होंगे परेशान
मांडव नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 02 लाल बंगला रोड पर कुछ वर्ष पूर्व जो लग्झरी टॉयलेट लाखो रुपये खर्च कर बनाये गए थे जो अच्छी कंडीशन में थे जनता एव पर्यटक इसका उपयोग भी कर रहे थे
लेकिन जनता एव पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में न रखते हुवे नगरपरिषद के सीएमओ द्वारा बगेर कारण के शासन की अनुमती लिए सार्वजनिक लग्झरी शैचालय को जेसीबी से तोड़ दिया गया
इस लग्झरी टॉयलेट को तोड़ने के लिए नगर परिषद ने नाही पार्षदों की बैठक बुलाई ना ही इस सम्बंध में किसी को बताया कुछ वर्ष पूर्व बने लाखो रुपये के लग्झरी टॉयलेट को क्यो तोड़ा गया इसका कोई भी सन्तुष्टि प्रद जवाब सीएमओ मांडव के पास नही है
अपनी मनमानी तानाशाही को लेकर मांडव नगरपरिषद के सीएमओ यह कदम मांडव की जनता के समझ से बाहर है आखिर क्या कारण थे कि लाखों रुपये के लग्झरी टॉयलेट को तोड़ना पड़ा किसके आदेश से तोड़ा गया क्यो तोड़ा गया इसका कोई भी जवाब देने के लिए तैयार नही है
इस समबंध में नगर परिषद सीएमओ से फोन पर बात की तो उनका कहना था कि यह टॉयलेट खराब हो चुके थे इनको सागर तालाब पर बनाया जाएगा यह जमीन किसीकी निजी जमीन है
यदि किसकी निजी जमीन थी तो उसपर लाखो रुपये खर्च कर लग्झरी टॉयलेट क्यो बनाया कैसे बनगया ओर इतने दिनो तक कैसे यह सब चलता रहा इसमे क्या घालमेल है जन चर्चा का विषय है
सीएमओ द्वारा बताया गया पैसा आएगा तो हम इनको भी नया बनवा देंगे पुलिस पब्लिक न्यूज़ के संवाददाता के पूछने पर सीएमओ लाल सिंह राठौर द्वारा बताया गया अभी मेरी तबीयत खराब है मैं कुछ बात नहीं कर सकता कह कर फोन काट दिया गया