*माही बीज उत्सव धूमधाम से मनाया*
ग्राम निगरनी में माही बीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया, आई माता की गादी पाट पूजन, माता जी का श्रृंगार किया गया,लगभग 100 वर्ष से अधिक समय से चली आ रही परंपरा का को आज भी निभाया जा रहा है जिसमें अखंड ज्योति को गांव के आसपास घुमा कर गांव की समृद्धि की कामना की
। जिसमें ढोल ताशे एवं डीजे से नृत्य करते हुए सीरवी समाज के पुरुष एवं मातृशक्तियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही वरिष्ठ पंचों देवाजी राठौर, कमल चोयल, नारायण परिहार, पूनमचंद मुकाती एवं मातृशक्तियों का नेतृत्व करती हुई नंदू बाई चोयल एवं कला बाई काग की उपस्थिति में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियां भी की गई भोजन प्रसादी के पश्चात दिनभर चले कार्यक्रम का समापन हुआ।