मनावर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा निर्माणाधीन सिविल अस्पताल भवन सेमल्दा रोड मनावर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी को अस्पताल भवन शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर चालू करने के निर्देश दिए गए निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण हो जावेगा कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान भवन में लिफ्ट की व्यवस्था हेतु बजट उपलब्ध करवाने तथा इस कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया इसके अतिरिक्त निर्माण एजेंसी को मेन कॉरिडोर में फ्लोरिंग व्यवस्थित लगी हो ऐसे निर्देश दिए गए निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर अभिषेक चौधरी एसडीम राहुल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके शिंदे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार मुवेल, तहसीलदार कुणाल आवासिया, खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पचुरेकर तथा अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।