: मनावर लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल उल्टे राष्ट्रीय ध्वज के साथ गांधी चौराहे पर फ़ोटो शूट करवाते हुवे नज़र आए जनता ने स्कूल कें खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का केस दर्ज करने की मांग की
Rajendra Devray
/
Sun, Jan 26, 2025
/
Post views : 281
देशभक्ति जज्बे के साथ हाथों में तिरंगा थामे शासकीय व अर्ध शासकीय स्कूल के छात्र
छात्राओं ने निकाला मार्च पास्ट
राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज का सरेआम अपमान प्रशासनिक मौन
मनावर लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल प्रिंसिपल उल्टे राष्ट्रीय ध्वज के साथ गांधी चौराहे पर फ़ोटो शूट करवाते हुवे नज़र आए
निजी स्कूल के प्रिंसिपल की मौजूदगी में बच्चों ने प्रभात फेरी में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज लहराया
ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने उल्टे झंडे को सीधा करवाया
प्रायवेट स्कूल लाइंस की प्रभातफेरी में स्कूल स्टॉप के साथ एक छात्र के हाथ में राष्ट्र ध्वज उल्टा लहराते हुवे दिखाई दिया
गणतंत्र दिवस की रैली में स्कूल के छात्र के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज का उल्टा होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और आदर करना हमारी जिम्मेदारी है, और इसका उल्टा होना इसके प्रति अनादर का प्रदर्शन है।
इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को इसके प्रति जागरूकता और समझ की आवश्यकता है। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए हमें सावधानी और जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए।
ऐसे लापरवाह संस्था के विरुद्ध सम्बंधित अधिकारी ने उचित कार्यवाही करना चाहिये।
देखना होगा लाइंस स्कूल के स्टाप पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में क्या कार्यवाही होती है।