मनावर एसडीओपी बेनीवाल अब ग्वालियर की एएसपी।
मनावर। एसडीओपी अनु बेनीवाल आईपीएस को अब ग्वालियर में एएसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। एसडीओपी बेनीवाल का मनावर का कार्यकाल दिलेरी, हिम्मत और साहस से भरा रहा है। उन्होंने जहां युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का अभियान चलाया, वहीं स्कूली बालिकाओं को छेड़ छाड़ और बैड टच करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए थाने में न आकर बेटी की पेटी में शिकायत करने की प्रेरणा दी। इसके लिए उन्होंने नगर में बेटी की पेटी भी लगवाई। इतना ही नहीं एसडीओपी बेनीवाल ने इस संबंध में क्षेत्र की कई स्कूलों में अभियान भी चलाया। महिला पुलिस अधिकारी होने को बावजूद उन्होंने सिकलीगरों की अवैध फैक्ट्रियों पर दी गई दबिश का दिलेरी से नेतृत्व किया। खेतों में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाने वालों को भी उन्होंने सलाखों के पिछे पहुंचाया। उनके कार्यकाल में कुछ अंधे कत्लों को सुलझाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।अब उन्हें शासन ने ग्वालियर में एएसपी बना दिया है। उन्हें तहसील पत्रकार संघ की ओर से बहुत बहुत बधाई।