Rajendra Devray / Thu, Oct 2, 2025 / Post views : 299


मनावर में नगर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रतिमा व छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगर के गांधी चौराहे पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोंलकी ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। उन्होंने देश के लिए अपना विशेष योगदान दिया। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अहिंसा के मार्ग पर चल कर हमें अंग्रेजी से आजादी दिलाई है।सोंलकी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री न सिर्फ एक सच्चे देशभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है, बल्कि उनकी छवि एक दूरदर्शी, ईमानदार और निष्ठावान राजनेता के रूप में है। जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश को कई संकट से उबारा और देश की उन्नति और विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी तरह तहसील क्षेत्र में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर विधायक मीडिया प्रभारी राजू देवड़ा,आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील चौहान,महेन्दसिंह पीपरीमान,पार्षद मनोज सवनेर,मुकेश श्रीधर पाटीदार,सलीम खान, दिलीप सिंघार, अरुण गर्ग, लोकेश पाटीदार, कुंदल उजले, इकबाल बोहरा, अशोक काकरेचा, निरंजन डावर, अखिलेश कुशवाह,अक्को बी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन