Rajendra Devray / Wed, Jan 21, 2026 / Post views : 355




स्थान मनावर
मनावर,अवैध रूप से नकली खाद बेचने और खाद की कालाबाज़ारी करने के विरुद्ध मनावर में एक व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसानो ने प्रशासन से गुहार लगाई है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने खाद व्यापारी फतेहलाल बीजेलाल जैन के प्रोपराइटर पंकज जैन, यश जैन निवासी जवाहर मार्ग के खिलाफ किसानों को नकली खाद बेचने तथा अवैध रूप से खाद निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य में यूरिया बेचने के संबंध में मनावर अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन दिया है। उक्त आवेदन में पंकज जैन और यश जैन के खिलाफ 2022 में भी राजस्व और कृषि अधिकारी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नकली डीएपी खाद बनाने और खाद पैकिंग की खाली बोरिया आटा चक्की बालू रेत और नमक व उपकरण और सामान पकड़े गए थे। जिसपर पुलिस प्रशासन ने कृषि विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की थी। उसके पश्चात नवंबर माह 2025 को भी कृषि अधिकारी द्वारा पुनः पुलिस में प्रकरण दर्ज कर इन पर एक और कार्रवाई की गई थी। उसके उपरांत भी जबकि उक्त फर्म फतेलाल बीजेलाल जैन पंकज जैन और यश जैन को खेरची खाद बेचने का लाइसेंस निरस्त है। फिर भी किसानों को उनके द्वारा अधिक मूल्य में खाद बेची जा रही है। जब उक्त घटना को पत्रकार द्वारा केमरे में कैद किया गया और खबर प्रकाशित की गई। तो इनका कहना है, कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। व्यापारी ने एक आवेदन में यह स्वयं स्वीकार है, कि उसके पास अभी भी दो लाइसेंस उपलब्ध है। जिससे वह नकली खाद व्यापार और खाद की कालाबाजारी धड़ले से कर रहा है। यदि किसी किसान की दो या चार बीघा जमीन होगी और वह इनकी अवैध खाद व्यापारी वाली फर्म से अपने फसल को डालेगा तो फसल का क्या उत्पादन होगा। जिसके यहां प्रशासन द्वारा नकली खाद बनाने की कार्रवाई हो चुकी हो। उक्त आवेदन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष संग्राम सिंह सोलंकी (चिकली) और किसानों द्वारा कहा गया यदि मनावर और आसपास लगे क्षेत्र में अवैध खाद व अधिक मूल्य से बेचने वाले व्यापारिय पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई। तो किसानों के साथ मिलकर कुछ दिनों बाद ही हम कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जाएंगे। ऐसे व्यापारी जिनके यहां पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई के दौरान नमक बालू रेत से बनी मिलावटी खाद व खाद बनाने के उपकरण और पैकिंग करने के लिए खाली खाद की बोरियां पाई गई थी। उस व्यापारी के सभी लाइसेंस तुरंत कैंसल किया जाना चाहिए। वही उस व्यापारी द्वारा वापस लाइसेंस लेने के लिए कृषि विभाग में आवेदन दिया जा रहा है। कहीं ना कहीं कृषि विभाग की भी इस कार्य मे मिली भगत से यह अवैध खाद का धंधा अपराधी प्रवृत्ति के लोग कर रहे है। उक्त ज्ञापन में विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष संग्राम सिंह सोलंकी, आदिवासी कांग्रेस के धार जिला प्रभारी जगदीश कनेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पवार, जिला महासचिव युवा कांग्रेस अयाज खान, हरीश खंडेलवाल, एन. एस. यू.आई. ज़ीशान खान, रविंद पाटीदार, आशीष पाटीदार, राहुल वर्मा, भगवान भाई, सुनील भाई, योगेंद्र अलावा, योगेश जामोद व आदिवासी किसान और अन्य किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन