Rajendra Devray / Thu, Nov 6, 2025 / Post views : 318
मनावर । जिले की मनावर तहसील सबसे व्यस्ततम शहरों में से एक है। सीमेंट फैक्ट्री के ट्रालों और डंपरों के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है।जब तक यहां बायपास नहीं बनेग,तब तक लोगों को सुकून नहीं मिलेगा।इस संबंध में मनावर बायपास के लिए लगातार प्रयास करने वाले विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर बताया कि आगामी वर्ष में उज्जैन में कुंभ मेला शुरू होने वाला है। जिसमें शामिल होने के लिए गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं का काफिला मनावर होते हुए इंदौर से ही उज्जैन जाएगा। ऐसे में यातायात की समस्या से जूझ रहे मनावर को बायपास की सख्त आवश्यकता है। यहां पहले से ही यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। विधायक डॉ अलावा ने मुख्यमंत्री को लिखें अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ऐसे में यदि बायपास स्वीकृत हो जाता है तो यहां की गड़बड़ाती यातायात व्यवस्था और रोज लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां से चार स्टेट हाइवे भी गुजरते हैं, जिसमें स्टेट हाइवे 26,36,37 और39 शामिल हैं। डॉ अलावा ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्रियों के कारण इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां भी बढ़ गई है, वहीं लगातार जनसंख्या में वृद्धि भी हो रही है। विधायक ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों के लिए विशेष फंड होने के बावजूद भी यहां के प्रस्तावित बायपास मार्ग को वित्त विभाग के अतिरिक्त वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली सक्षम वित्तीय समिति द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दी जा रही है। तथा इसे अभी तक विचाराधीन रखा गया है। विधायक डॉ अलावा ने जनहित में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए राज्य के वर्तमान बजट से मनावर बायपास को स्वीकृत किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन