Rajendra Devray / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 310

मनावर नगर का चौराहा व्यस्ततम शहरों में से एक बन गया है। यहां सीमेंट फैक्ट्री के बड़े बड़े ट्रालों के कारण जहां प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है, वहीं आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कई युवा जान गंवा चुके हैं।इस संबंध में विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को शनिवार को पत्र लिखकर मांग की है कि मनावर में सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाएं। डॉ अलावा ने बताया कि इस व्यस्ततम चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाना भी बेहद जरूरी है। क्यों कि यहां की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। इसका मुख्य कारण यहां बायपास का न होना है। यदि चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल होते तो यातायात सुचारू रूप से जारी रहता। विधायक ने बताया कि इस शहर से चार स्टेट हाइवे भी गुजरते हैं, जिससे वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से मनावर में कई घंटों तक जाम लगा रहता है और यातायात पूरी तरह अवरूद्ध हो जाता है। डॉ अलावा ने बताया कि जाम लगने पर जाम में मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसी रहती है। जिससे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच ने पर मरीजों की दुर्गति और मृत्यु भी हो जाती है। विधायक डॉ अलावा ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि इसीलिए मनावर में सीमेंट फैक्ट्री के ट्राले, लोडिंग वाहन तथा अन्य भारी वाहनों को सुबह से रात तक प्रवेश के लिए वर्जित किया जाए। तथा चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन