Rajendra Devray / Wed, Nov 5, 2025 / Post views : 303

[caption id="attachment_22787" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]

इस दौरान नगर के 2 रहवासी जिनका नाम लोकेश पाटीदार व विकास शर्मा है। उस गड्ढे से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाकर गड्ढे को भरने का प्रयास कर रहे थे। परंतु पुलिस मौके से उन्ही युवाओं को अपने साथ ले गई। हालांकि कुछ देर बाद पूछताछ कर दोनों को छोड़ दिया गया। खबर लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं लिख पाई थी, कि गड्ढे के पास प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर कौन लगा कर गया है। पिछले माह 16 अक्टूबर को इसी जगह पर धार जिला सांसद एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर को भी रोका गया था। जिस समय वह भाजपा के जिला कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कहीं जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जिस कंपनी को करना है। उनका प्रशासन से किसी तरह का तालमेल नहीं बैठ रहा है। इस कारण से यह सुधार कार्य लंबित पड़ा हुआ है। अब देखना यह है, कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सुधार कार्यों के लिए क्या कार्रवाई करता है।
फोटो - 1 मोदी जी की तस्वीर सड़क के गड्ढे पर लगाई।
फोटो - 2 केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर को यही रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन