Rajendra Devray / Fri, Nov 7, 2025 / Post views : 314



[caption id="attachment_22248" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]
मनावर।। थाना मनावर पुलिस टीम द्वारा तीन अलग अलग स्थानो पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमे पुलिस टीम द्वारा कुल तीन प्रकरण मे अवैध मादक गांजे की छोटे, बडे 515 पौधे जप्त किए गए। जिसका कुल वजन 1376 कि.ग्रा. है, तथा कुल कीमत 1 करोड 31 लाख रुपये है। कार्यवाही के दौरान दिनांक 06.11.25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामनियामोटा लाईनपुरा मे सरदार पिता भुरेसिंह चौहान ने अपने खेत मे कपास के पौधो के बीच मे गांजे के पौधे लगा रखे है। उक्त सूचना की तस्दीक व दबिश देने पर एक व्यक्ति कपास के पौधे मे काम करते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस से दुरी अधिक होने व कपास के पौधे के आड लेकर भाग गया। ग्राम चौकीदार ने भागने वाले का नाम सरदार पिता भुरेसिह निवासी जामनियामोटा का होना बताया। बाद में उक्त व्यक्ति के कपास के खेत में लगे 75 नग अवैध गांजा के छोटे बडे पौधे कुल वजनी 112.600 कि.ग्रा कीमती (5,60,000) पाँच लाख साहठ हजार रुपये को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान में कार्यवाही कर कब्जे पुलिस लिया गया। दुसरी कार्रवाई में दिनांक 6.11.2025 को ही ग्राम बापडुद में नानबाई पति स्व.प्रताव निवासी बापडुद अपने कपास के खेत में बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजा लगा रखा है। यह सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु हमराह फोर्स दबिश दी गई। हल्का पटवारी द्वारा बताया कि उक्त खेत ग्राम बापडुद की नानबाई पति स्व प्रताव होना बताया गया। बाद मंे खेत से कुल 130 नग छोटे बडे गांजे के हरे पौधे कुल वजनी 386 किलो 98 ग्राम कीमती 38,69,800 रुपये को मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो मे अभियुक्ता नानबाई पति स्व. प्रताव निवासी बापडुद के विरुध्द कार्यवाही की गई। आरोपिया फरार है। तिसरे प्रकरण में दिनांक 6.11.2025 को ही सूचना के आधार पर ग्राम बापडुद में रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह निवासी बापडुद अपने कपास के खेत में बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजा लगा रखा है। यह सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु हमराह फोर्स दबिश दी गई। हल्का पटवारी द्वारा बताया कि उक्त खेत ग्राम बापडुद की रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह मुवेल होना बताया बाद खेत से कुल 310 नग छोटे बडे गांजे के हरे पौधे कुल वजनी 861 किलो 80 ग्राम कीमती 87,00,000 रुपये को मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो मे आरोपी रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह निवासी बापडुद के विरुध्द कार्यवाही की गई। सभी में आरोपी फरार है।
उपरोक्त पुलिस टीम की कार्यवाही मे थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह चौहान, चौकी प्रभारी उमरबन अश्विन चौहान उनि मनोज पाटीदार, उनि मनीष चौधरी, उनि शरद बर्डे, सउनि दिलीप वासुनिया . प्र.आर.638 ललित कुमारावत, प्र.आर.05 सुरेशचंद्र बडौले, आर. 694 राहुल बांगर, आर. 1086 कमल सोलंकी, आर. 120 मनिया सोलंकी आर. राधा मोहन कटारे, की विशेष भुमिका रही।
फोटो - 01 गांजे के खेत में पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन