Rajendra Devray / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 332



मनावर : मनावर के गांधीनगर में गुरुवार करीब 8:30 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया, मामला मारपीट तक पहुंचा और एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो घायल बताए जा रहे हैं वहीं आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मामला मनावर की गांधीनगर का है जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया और चार लोगों ने बेरहमी से एक महिला और उसके चाचा एवं बच्चों के साथ मारपीट की जिसमें महिला के चाचा के सर पर गंभीर चोट लगने के बाद इंदौर रेफर किया गया था परंतु इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
फरियादी रुखसार पति मोबिन शेख निवासी खरगोन ने पुलिस को बताया कि मैं मेरे भाई नौशाद शेख निवासी गांधीनगर मनावर के यहां पर आई थी और गुरुवार के दिन रात 8:30 बजे करीब आरोपी अमजद और फारूक आपस में विवाद कर रहे थे, मेरा पुत्र अली पिता मोबिन शेख वहीं खड़ा था जिसको देख कर अमजद और फारूक में गाली गलौज शुरू कर दी और जब मैं बाहर निकली और उन्हें गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने मुझे भी गाली गलौज दी तथा लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिसमें मेरे पुत्र को भी चोट लगी इस दौरान बी बचाव में मेरे चाचा इकबाल शेख बीच में आए तो अमजद, फारूक, अरबाज और महबूब ने उनके साथ भी लाठी डंडों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें मेरे चाचा के सर पर गंभीर चोट लग गई। हम लोग खुद को बचाकर पुलिस थाने गए रिपोर्ट दर्ज कराई। और उपचार के लिए अस्पताल गए।
पुलिस ने चार आरोपियों फारुख पिता वहीद खा, महबूब पिता अमजद, अमजद पिता लियाकत और अरबाज पिता अमजद के खिलाफ मारपीट की धाराओं BNS 296, 115(2), 351(3) ओर 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं गंभीर घायल इकबाल शेख को गुरुवार की रात इंदौर रेफर किया था, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसका पुलिस द्वारा एमआईजी थाने में पंचनामा बनाया गया और एम.माय. हॉस्पिटल इंदौर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा। मनावर में शुक्रवार शाम मृत व्यक्ति को सुपुर्द ए खाक किया गया।
मनावर में मृतक के परिवार में मातम छाया है, उन्होंने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को भी फोन लगाकर घटना की संपूर्ण जानकारी बताई। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उनके परिवार पर कई मुकदमे दर्ज है। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपियों के परिवार के युवक हमें रात को धमकाने भी आए थे और हमें उनसे खतरा है। पुलिस शिकायत के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है
पुलिस ने कहा...
पुलिस ने कहा कि रात को ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएगी। परिजनों ने जिन व्यक्तियों की शिकायत की है उनकी तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन