Rajendra Devray / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 389


मनावर
बालीपुर धाम में हिंदू सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें बालीपुर,कलवानी,जाजमखेड़ी, कुराड़ाखाल, जाजम खेड़ी, गुलाटी,लुन्हेरा, चिकली , बापरूद, भोल्यापुरा, लाखनकोट,भग्यापुरआदि जगहों से पधारी जनता ने उद्बोधन सुने और सहभोज किया । आयोजन की शुरुआत मंचासीन अतिथि कपिल शास्त्री,रचना पाटीदार और निखिल साधव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की । अपने उद्बोधन में कपिल शास्त्री ने कहा कि हिंदू धर्म एक पुरातन धर्म है, जिसमें राम-कृष्ण जैसे अवतार हुए हैं । रचना पाटीदार ने पंच परिवर्तन पर केंद्रित उद्बोधन देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी आदि सभी बातें आज की आवश्यकता है, इन्हें जीवन में अनुसरण करना चाहिए । मुख्य वक्ता निखिल साधव ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम विश्व में कहीं पर भी गर्व से कहो हम हिन्दू हैं,यह कहते हैं और यह गौरवशाली क्षण हमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों के लंबे संघर्ष से प्राप्त हुआ है । संचालन राम शर्मा और आभार नारायण काग ने जताया । इस अवसर पर रामेश्वर पाटीदार,लक्ष्मण मामा,मोहन सवनेर, जगदीश जमादारी,बब्बु दरबार,नाथुलाल सोलंकी,मदन अजनेरा,भेरू जी,धन्ना पटेल, तुकाराम जी,लुणाजी काग,रामाजी, कैलाश शर्मा,लूणा बर्फा आदि भी मंचासीन रहे । सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरबोला गायन, देशभक्ति गीत नृत्यों की प्रस्तुति दी गई । स्वागतकर्ताओं में बाबुलाल बर्फा,राजकमल मुकाती, राधेश्याम मुकाती, संतोष बरफा,विशाल पड़ियार,योगेश बरफा,नीलेश राठौर,अजय सोलंकी, महेश अगल्चा, रमेश डोडवे, राधेश्याम पाटीदार,अमित राठौर, गणेश मालवीय,भानालाल सोलंकी, आनंदीलाल हम्मड़, मनीष राठौर, सचिन बरफा, हीरालाल देवड़ा, जगदीश जी,पूना सोलंकी, दिनेश केशा , यतीका,वंशीका, आदि रहे । आयोजन में बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन