Rajendra Devray / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 308


[caption id="attachment_22198" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]

है। इस विशाल गौशाला में जहां पर 560 से अधिक गाय व बछड़ो का निशुल्क पालन किया जा रहा है। इस गौशाला में सर्व सुविधा युक्त विशाल प्रांगण उपलब्ध है। जहां पर गाये विचरण करती है। गौशाला में चारा संग्रहण के लिए विशाल गोदाम बनाया गया। जहां गायों के लिए चारा व खाद्य सामग्री भरा जाता है। गौशाला के पास ही कंपनी द्वारा आवंटित भूमि पर चारे की पैदावार भी की जा रही है। गौशाला संचालन के लिए कंपनी द्वारा प्रांगण में ही कार्यालय बनाया गया है। जहां पर गायों के उपचार के लिए 1 चिकित्सा हमेशा उपलब्ध रहते है। वही अन्य जगह पर व्यवस्थापक के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा गौ सेवको के लिए भी कंपनी द्वारा अलग से घर बनाए गए हैं। जहां पर गाय की सेवा करने वाले परिवार को रखा गया है। गायों को स्वस्थ एवं साफ सुथरा वातावरण मील इसके लिए चार अलग-अलग बड़े शेल्टर बनाए गए हैं। जहां पर गाय रहती है। साफ सफाई की दृष्टि से सभी शेल्टर में आरसीसी से फ्लोर के निर्माण किए गए हैं। जिससे कीचड़ या गंदगी ना हो। गायों को इस तरह से वातावरण में रखा गया है। कि बरसात और ठंड के मौसम में उन्हें ज्यादा प्रभाव ना पड़ सके। गौशाला में पानी के लिये 3 ट्यूवेल लगाये है। गोशाला में कंपनी की महिला कर्मचारी प्रिया सोनी सफाई और चारा पानी की पूरा ध्यान रखती है। संस्थान प्रमुख विजय छाबड़ा, मानव संसाधन प्रमुख राजेश जैन, सीएसआर प्रमुख विपिन सक्सेना, विजय चापड़ा द्वारा लगातार समय निकाल कर गोशाला में गोसेवा का कार्य करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन