*युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न, कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा।*
अंजड:- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार शाम 7 बजे स्थानीय धनगर समाज धर्मशाला में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम फत्यापुर के लगभग 15 युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करि जिनका अतिथियों ने भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी व विशेष अतिथि के रूप में लोकसभा के प्रवासी प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, युवा मोर्चा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी प्रखर दवे व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा उपस्थित थे।राज्यसभा सांसद श्री सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा की युवा इस देश की ताकत है जो हर असम्भव कार्य को भी सम्भव करने की क्षमता रखता है। आपके एक वोट की ताकत क्या होती है आपको समझना है आपके एक वोट से हमे नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला जिनके नेतृत्व में आज देश के 53 करोड़ जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, 80 करोड़ लोगों को फ्री में अनाज, 9 करोड़ से अधिक माता बहनों को उज्ज्वला गैस योजना, 11 करोड़ किसानों को किसान सम्माननिधि का लाभ मिल रहा है वही देश मे आज 3 लाख 75 हजार से अधिक किलोमीटर की सड़कों का निर्माण हुआ। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना, कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई, तीन तलाक समाप्त कर मुश्लिम माता बहनों को राहत दी यह सब आपके एक वोट का कमाल है। यह बात हमे घर-घर जाकर बताना है तो निश्चित रूप से हम प्रचंड बहुमत से भाजपा को जीता कर मोदीजी के हाथ मजबूत कर पाएंगे।
इस अवसर पर जसवंतसिंह हाड़ा ने कहा कि कश्मीर में एक निशान, एक विधान व एक प्रधान के लागू करने के लिए सबसे पहले युवा मोर्चा ने ही आंदोलन किया था। युवा मोर्चा सकारात्मक कार्य करने के लिए जाना जाता है। भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने अपनी राजनीति युवा मोर्चा से ही शुरू की जो आज देश के रक्षामंत्री, तो कई विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। समय बहुत कम है युवाओं को चुनावी मैदान में उतरकर एक एक वोट को चिन्हित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का आव्हान किया।
वही ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि वातारण भाजपा के अनुकूल है हमे इसे भुनाना है तथा मत प्रतिशत बढ़ाना है अतः युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य को आसानी से अंजाम तक पहुचा सकते है।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा चौहान, तलवाड़ा मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह, मण्डल सह प्रभारी भरत यादव, बंटी बंसल व सुरेश जैन मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री राजा सिंह मण्डलोई व आभार गजेंद्र तोमर ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर अंजड मण्डल से युवा मोर्चा के सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।