श्रीमान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल श्री सुधीर कुमार सक्सेना महोदय के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी "नाईट काम्बिंग ऑपरेशन" में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग व उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर(ग्रामीण) रेंज इन्दौर श्री निमीष अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में धार पुलिस द्वारा कुल 11 राजपत्रित पुलिस अधिकारियो व 339 पुलिसकर्मियो के साथ कल रात्रि में काम्बिंग गस्त की।
काम्बिंग गस्त के दौरान धार पुलिस द्वारा कुल 85 गिरफ्तारी वारंटियो, 113 स्थाई वारंटियो, 04 धारा 299 जा.फौ. में फरार वारंटियो, 12 इनामी बदमाशो को गिरफ्तार किया करने में सफलता हासिल की, साथ ही 34 जिलाबदर बदमाशों को चेक कर प्रभावी कार्यवाही की।
काम्बिंग गस्त के दौरान गिरफ्तार 12 इनामी बदमाश जिले के विभिन्न थानो में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, पुलिस बल पर हमला, मारपीट आदि जैसे गंभीर अपराधो में फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर कुल 41,000/- रुपये का ईनाम उद्घोषित था।
(उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) रेंज इन्दौर श्री निमीष अग्रवाल थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत काम्बिंग गस्त के दौरान भ्रमण करते हुए)
(पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा काम्बिंग गस्त के पूर्व अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया गया)
श्रीमान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल श्री सुधीर कुमार सक्सेना महोदय द्वारा कल दिनांक 15.06.2024 को पूरे मध्यप्रदेश में "नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन" के तहत जिलें के विभिन्न अपराधों में स्थाई, गिरफ्तार, फरार वारंटियो तथा ईनामी बदमाशो की धडपकड़ हेतु प्रदेश के समस्त पुलिस अधीक्षको को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशानिर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 15.06.2024 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन इन्दौर श्री अनुराग व उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर(ग्रामीण) रेंज इन्दौर श्री निमीष अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलें में सम्पत्ति संबंधी एवं अन्य अपराध में लम्बे समय से फरार स्थाई/फरारी वारंटियो को पकड़ने व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार व जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ. महोदय के साथ-साथ समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को "नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन" के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देकर ब्रीफ किया गया।
पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में "नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन" के दौरान कैसे प्रभावी कार्यवाही करे व प्रभावी कार्यवाही के दौरान सुरक्षा व सावधानियां बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही पूर्व वारंटियो, वांछित अपराधियो व इनामी बदमाशो की सूची तैयार कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस कप्तान के प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में धार पुलिस द्वारा कुल 11 राजपत्रित अधिकारियो व 339 पुलिस बल के साथ कल रात्रि में तक अपने-अपने थाना क्षेत्रो में चोरी, लूट, डकैती जैसे सम्पत्ति संबंधी अपराधो में सजायाब आरोपियो को काम्बिंग गस्त के दौरान चेक किया गया। गस्त चेकिंग के दौरान जिले के कुल 23 थानाक्षेत्रांतर्गत कुल 85 गिरफ्तारी वारंटियो, 113 स्थाई वारंटियो, 04 धारा 299 जा.फौ. में फरार वारंटियो व 12 इनामी बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। वही विभिन्न थानो के कुल 34 जिलाबदर बदमाशो को चेक कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) रेंज इन्दौर श्री निमीष अग्रवाल द्वारा स्वयं पुलिस बल के साथ धार जिले के थाना कोतवाली, थाना नौगांव, थाना पीथमपुर क्षेत्र में काम्बिंग गस्त कर धार पुलिस अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वही पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा स्वयं पुलिस बल के साथ कल रात्रि में थाना अमझेरा, थाना सरदारपुर, थाना टांडा, थाना बाग क्षेत्रांतर्गत नाईट काम्बिंग गस्त की गई। पुलिस अधीक्षक के ताराघाटी (रिंगनोद-टांडा रोड़) गस्त के दौरान स्थाई वारंटी भेरुसिंह पिता वसना भील निवासी राताकोट की धडपकड़ की गई। आरोपी भेरुसिंह थाना सरदारपुर के अपराध क्रमांक 53/2020 धारा 394, 395, 397 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट में स्थाई वारंटी होकर दिनांक 19.07.2023 से फरार चल रहा था।
नाईट काम्बिंग गस्त में थाना राजगढ़ ने सर्वाधिक 16, थाना कुक्षी ने 13, थाना सरदारपुर, धामनोद ने 10, थाना बाग ने 08 व सेक्टर-01 ने 06 स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
धार पुलिस द्वारा काम्बिंग गस्त के दौरान की गई कार्यवाही की संख्यात्मक जानकारी निम्नांनुसार है-
राजपत्रित अधिकारियो की संख्या कुल पुलिस बल की संख्या गिरफ्तारी वारंट की संख्या स्थाई वारंट की संख्या 299 जा.फौ. में फरार आरोपी की संख्या गिरफ्तार इनामी बदमाश की संख्या अन्य अपराधियो की संख्या जिलाबदर आरोपियो की संख्या
11 339 85 113 04 12 15 34
काम्बिंग गस्त के दौरान धार पुलिस द्वारा कुल 12 ईनामी बदमाशो को गिरफ्तार किया गया, ईनामी बदमाश चोरी, लूट, डकैती, पुलिस बल पर हमला, मारपीट, हत्या के प्रय़ास आदि जैसे गंभीर अपराधो में फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर कुल 41,000/- रुपये का ईनाम उद्घोषित था।