Rajendra Devray / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 367




मनावर । यहां सेमलदा मार्ग पर साढ़े नौ करोड़ की लागत के नवीन सिविल अस्पताल में हुए घटिया कार्यो के निरीक्षण के लिए विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बुधवार को निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि डॉ अलावा ने तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय को जांच के लिए पत्र लिखें थे, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही जिला प्रशासन ने इस अस्पताल का दौरा किया।ठेकेदार व निर्माण एजेंसी द्वारा घटिया और गुणवत्ता विहीन कार्यो में निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुई। विधायक डॉ अलावा ने सिविल अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर खिड़की, दरवाजे तक में घटिया प्लाईवुड लगाया गया था,उस ओर डॉक्टरों का ध्यान आकर्षित कराया।फ्लोरिंग में भी घटिया क्वालिटी की टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है। आईसीयू कक्ष की खिड़की के पास प्लाई लगा कर उस पर बिजली के स्वीच बोर्ड लगा दिए हैं, जिससे बारिश में पानी का रिसाव होने से कभी भी शार्ट सर्किट से आग लग सकती है । अस्पताल की छत भी वाटरप्रूफिंग न होने से बारिश में छत टपक ने लगेगी। विधायक डॉ अलावा ने बताया कि न तो यहां मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है और न ही पार्किंग एरिया व गार्डन का निर्माण किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त या बुजुर्ग मरीजों के लिए लिफ्ट का जो प्रावधान था, उसे रद्द कर दिया गया है,जो एक गंभीर लापरवाही है। विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा है। इसमें ठेकेदार और विभाग की मिली भगत से ही इतने घटिया निर्माण किए गए हैं।इस नवीन अस्पताल में जगह-जगह कबूतरों की बीट और कुत्तों की लेट्रिन बिखरी हुई थी। अस्पताल के सारे फर्श धूल से भरें थे। जांच के दौरान सीबीएमओ डॉ चंपा बघेल, डॉ संजय कुमार मुवेल,एच सी पाचुरेकर के अलावा कांग्रेस के सुनिल इसके, सुखदेव नर्गेस,भानू शर्मा, अनिल मकवाना, मोहाली सरपंच विक्रम मुवेल,लोकेश पाटीदार, मोहनसिंह बुंदेला तथा अल्ट्राटेक के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन