अंजड़ पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी के अथक प्रयास से आज नगर अंजड़ में योजना त्रिनेत्र को लेकर थाना प्रभारी अंजड़ गिरवर सिंह जलोदिया के द्वारा नगर के समस्त सामाजिक अध्यक्ष एव नगर के सभी व्यापारी एसोसिएशन नगर समस्त संगठनो के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों की एक सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन अन्नपूर्णा भवन अंजड़ में किया गया बड़वानी से पधारे रेडियोलॉजिस्ट ने बताया कि नगर अंजड़ के अंदर अपराधों को रोकने के लिए कई जगह पर कैमरे लगाने की जरूरत है जिसके अंदर अपराधियों की
धर पकड़ और अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है
इसी को लेकर नगर अंजड़ में आज बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कई निर्णय लिए गए बैठक में एक कमांड सेंटर बनाने पर विचार किया गया जो नगर में बसस्टेंड पर बने यात्री प्रतीक्षालय में बनाया जाएगा नगर अंजड़ में लगने वाले सभी कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा जिसको लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने और सभी उपस्थित नगर वासियों ने इसकी स्वीकृति प्रदान की
साथ ही एक कमेटी बनाई जाने पर भी प्रस्ताव हुआ आज करवा चतुर्थी का दिन होने के कारण व्यापारी वर्ग की उपस्थिति कम रही इसको लेकर दीपावली के बाद एक मीटिंग और बुलाई जाएगी और इसमें सभी चीज फाइनल कर दी जाएगी ऑपरेशन त्रिनेत्र का उद्देश्य समाज सुरक्षित रहे व्यवस्थित रहे इसको लेकर पुलिस प्रशासन जन भागीदारी को लेकर जनता के सहयोग से नगर अंजड़ में कैमरे लगाने के महत्वपूर्ण काम को करने जा रही है
उपस्थित सभी नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस बात को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि यह नगर अंजड़ के लिए सबसे सही और आवश्यक कदम है और हम सब नगरवासी इसके लिए तैयार है और शीघ्र ही नगर के अंदर कैमरे लगाए जाएंगे बैठक में लगभग 50 से अधिक लोगों उपस्थित रहे इस अवसर पर गोविंद भाई आवलिया महादेव भाई आवलिया छोटू भैया पाटनी अरुण परमार आनंदीलाल मोदी गौतम लुंकड़ शेखर चंद सोलंकी किसान नेता तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे