महाविद्यालयीन छात्रों ने रंगोली बनाकर मतदान का दिया संदेश
बड़वानी 06 अप्रैल 2024/आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं को मतदान से जोड़ने व लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं । ताकि अधिक से अधिक मतदान किया जा सके। इसी के तहत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी में संस्था के प्राचार्य श्री टीएल ठाकुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को छात्रों द्वारा रंगोली बनाई गई । जिसमें रंगोली के माध्यम से छात्रों ने मतदान का संदेश दिया एवं सभी से अपने मत का उपयोग मतदान कर करने हेतु आग्रह किया। इसी तारतम्य में महाविद्यालय के एंबेसडर छात्र सतीश कुशवाह छात्र काजल खोटे एवं संगीता ने स्लोगन के माध्यम से कहा कि शत प्रतिशत हो मतदान सभी की अंगुली पर हो निशान। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी विभाग अध्यक्ष श्री प्रदीप राठौर, श्री गौरव दाने, मतदाता जागरूकता अभियान के प्रभारी श्री महेंद्र बरड़े, श्री नवल भोसले, श्री संजय परमार श्री अनुराग जोशी छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।