Rajendra Devray / Thu, Nov 27, 2025 / Post views : 314







अंजड:- नगरी माता मंदिर में हजारों भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, हजारो श्रद्धालुओ ने नगरी माता के दरबार मे मत्था टेक माताजी के दर्शन लाभ लिए व श्रद्धापूर्वक कड़ी खिचड़ी की प्रसादी ग्रहण करि।
व्यवस्थाओ को संभालने सुबह से ही करीब 300 से अधिक सेवादार जुटे।
नगर की अधिष्ठात्री नगरी माता का विशाल भंडारा बुधवार शाम 4 बजे से सतपुड़ा की पहाड़ी पर स्थित नगरी माता मंदिर प्रांगण में शुरू किया गया जो देर रात्रि तक चलता रहा जिसमे करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया।
माता का किया अभिषेक व विशेष श्रृंगार:-
सुबह 7:30 बजे मंगला आरती के बाद पंडितों द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ बड़ी इंजु व छोटी नगु माताजी का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया तथा मताओ को मनमोहक परिधान पहनाकर फूलों से आकर्षक श्रंगार किया गया।
कन्या भोज के बाद शुरू हुआ भण्डारा:-
शाम 04 बजे कड़ी, खिचड़ी व नुक्तिदाने की प्रसादी का माताजी को भोग लगाया गया तथा सैकड़ो कन्याओं का पूजन कर कन्याओं को भोज करवाया गया पश्चात भण्डारा प्रसादी शुरू की गई जो देर रात्रि तक चलती रही।
भजन संध्या का हुआ आयोजन:-
शाम 7 बजे संगीतमय महाआरती की गई उसके बाद मन्दिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकरों ने माता के भजनों के अलावा देशभक्ति के गीतों से समा बांध दिया जो देररात्री तक चलता रहा।
फूलों से सजाया माता का दरबार:-
नगरी माता की पहाड़ी पर स्थित नगरी माता मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया व प्रांगण में स्थापित सभी देवालयों पर आकर्षक रंगबिरंगी विद्युतसज्जा की गई तथा चारों और रास्ते भर भगवा ध्वज लगाए गए।
वाहनों पर रही रोक:-
अत्यधिक भीड़ के चलते ऊपर पहाड़ी पर वाहनों को ले जाने की पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी वही पहाड़ी के निचे शीतला माता मंदिर के आस-पास वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान साफ-सफाई व पेड़ो की कटाई छटाई में नगर परिषद का सराहनीय सहयोग रहा वही नगर व क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों व अनेक समाज प्रमुखों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही व्यवस्थाओ को लेकर पुलिस प्रशासन भी मय दल-बल के साथ मुस्तेद नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन