Rajendra Devray / Thu, Nov 20, 2025 / Post views : 308





अल्ट्राटेक सीमेंट की धार यूनिट द्वारा सी एस आर गतिविधियों के अंतर्गत संस्थान प्रमुख विजय छाबड़ा, मानव संसाधन प्रमुख राजेश जैन के मार्गदर्शन एव सी.एस. आर. प्रमुख विपिन सक्सेना के दिशा निर्देश में ग्राम मोराड में विशाल मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 321 मरीजों का स्वास्थय परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में सरपंच प्रतिनिधि राजाराम मौर्य, ओंकार लेडीज क्लब की वाणी छाबड़ा,सुदिप्ता सेन, पिंकी जैन, सरिता मोहन, डा ब्रज सोनी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप मालवीया, सुखलाल वास्केल ,रीतिका गौतम
प्रिया सोनी,रीतिका तोमर , डॉ दिनेश प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन