Rajendra Devray / Thu, Nov 13, 2025 / Post views : 302
नालछा/जनजातिय गौरव दिवस के पूर्व नालछा विकासखंड मुख्यालय पर अनुसूचित जनजातिय वर्ग की बालिकाओं के लिए एक बड़ी सौगात मिली है मध्य प्रदेश शासन ने यहां 40 करोड़ के लागत से बनने वाले कन्या शिक्षा परिसर की प्रशासकीय की स्वीकृति जारी कर दी है। करीब 490 बालिकाएं इस कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा छठी से 12वीं तक की पढ़ाई करेगी। करीब 4 वर्ष के बाद भवन की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है इसी के पूर्व क्षेत्र के जनजातिय बालिकाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात मिली है। 40 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन को लेकर नवंबर 2021 में तकनीकी स्वीकृति के लिए स्थल चयन व जानकारी मांगी गई थी तब पी आई यू विभाग के सब इंजीनियर, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रामपाल की रोड स्थित सोमवारिया क्षेत्र का चयन कर करीब 32 करोड़ का प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया था।
*4 वर्ष बाद मिली स्वीकृति बनेगा अत्याधुनिक भवन*
2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नालछा मुख्यालय पर कन्या शिक्षा परिसर शुरू करने की स्वीकृति दी थी। तब से यहां कन्या शिक्षा परिसर की शुरुआत हुई थी। तब से ही भवन निर्माण को लेकर सभी को इंतजार था। करीब 4 वर्ष के इंतजार के बाद 40 करोड़ की लागत भवन बनाए जाने को लेकर प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी हो गए हैं।
*7 हैकटेयर जमीन पर बनेगा भवन*
जानकारी के अनुसार करीब सात हेक्टेयर जमीन पर यह अत्याधुनिक भवन का निर्माण होना है इसमें डबल मंजिल स्कूल भवन के साथ, ढाई सौ, ढाई सौ छात्राओं के रहने के दो हॉस्टल भवन बनेंगे इसी के साथ प्राचार्य, अधीक्षक, शिक्षक के साथ तमाम आवासीय कर्मचारियों के करीब 23 कवाटर का निर्माण भी इसी में होना है यही नहीं एक ऑडियोट्रीयल हाल भी इसमें बनेगा। खेल मैदान के साथ बाउंड्री वॉल वह सीमेंट कंक्रीट मार्ग भी इसी में बनाया जाएगा।
*विभागीय अधिकारियों ने स्थल का दौरा किया*
इधर प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के बाद
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस संबंध में विभागीय पत्र जारी किया जिसमें सोमवारिया क्षेत्र में जमीन आवंटन किए जाने के बात कही गई।उसके पश्चातमध्य प्रदेश विकास भवन जो कि इसमें निर्माण एजेंसी रहेगी। विभाग के एसडीओ अरसील भाटिया नालछा कन्या हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एवं कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य राजेश शर्मा नायब तहसीलदार विशाखा चौहान सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी सोमवारिया क्षेत्र में पहुंचे और भवन निर्माण के स्थल को देखा करीब 7 हेक्टेयर में भवन निर्माण होना है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है। भवन निर्माण को लेकर विकास भवन के एसडीओ के द्वारा डीपीआर बनाई जाने का काम शुरू कर दिया गया है।
*प्री टेस्ट एग्जाम से होगा चयन 490 बालिकाएं रहेगी परिसर में*
प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर पूर्ण रूप से अनुसूचित जनजातिय वर्ग की बालिकाओं के लिए है कक्षा छठी से 12वीं तक इसमें पूर्ण आवासीय सुविधा रहेगी। प्रत्येक कक्षा में 70 बालिकाएं अध्यनरत रहेगी इस प्रकार से कक्षा छठी से 12वीं तक 7 कक्षाओं में 490 बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। इस परिसर में चयन प्रक्रिया के लिए प्री टेस्ट एग्जाम के माध्यम से भोपाल से सूची जारी होने के बाद परिसर में चयन प्रक्रिया होती है। वर्तमान में नालछा में करीब 69 छात्राएं कक्षा छठी से दसवीं तक कन्या शिक्षा परिसर में अध्यनरत है यह बालिकाएं वर्तमान में कन्या हाई स्कूल में अध्यापन कर रही है एवं उत्कृष्ट आश्रम में रह रही है भवन नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष नाम मात्र बालिकाओं को प्रवेश दिया जा रहा था लेकिन अब भवन बनने के बाद 490 बालिकाओं को प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। प्राचार्य श्री शर्मा ने बताया कि हाल ही में कन्या शिक्षा परिसर के नाम को लेकर भोपाल से आदेश जारी हुए हैं जिसमें अब कन्या शिक्षा परिसर माता शबरी आवासीय शिक्षा कन्या परिसर के नाम से जाने जाएंगे।
*निसरपुर और बदनावर में भी मिली स्वीकृति*
जानकारी के तहत धार जिले में जो विकासखंड मुख्यालय पर कन्या शिक्षा परिसर संचालित हो रहे हैं जिसमें 6 स्थान पर भवन बने हुए हैं जबकि तीन स्थानों पर भवन नहीं थे ऐसे में नालछा के साथ निसरपुर और बदनावर में भी कन्या शिक्षा परिसर भवन निर्माण को लेकर 40-40 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन