Rajendra Devray / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 382
[caption id="attachment_21967" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]
नालछा नगर की हाई सेकेंडरी स्कूल रोड के अत्यधिक खराब होने से आवागमन में असुविधा हो रही है उक्त मार्ग पर आंगनवाड़ी एवं माध्यमिक विद्यालय एवं बालिका छात्रावास के बच्चों का अत्यधिक आवागमन रहता है उक्त मार्ग को निर्माण हुए के करीब 25 साल हो चुके हैं उक्त मार्ग हेतु विधायक द्वारा निर्माण की राशि स्वीकृत कर गत वर्ष भूमि पूजन भी विधायक श्री कालू सिंह ठाकुरके कर कमलो द्वारा कर दिया गया था शासन द्वारा राशि ग्राम पंचायत को प्रदाय की गई थी जनपद द्वारा प्रशाकीय स्वीकृति दे दी गई है किंतु ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण कार्य प्रारंभ ना हो सका पूर्व आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भवन के पास गंदगी का भी अंम्बार पड़ा है जहां पर रात्रि के समय जहरिले जीव जंतु का डर बना हुआ है अनु उपयोगी चीजों को उक्त भवन के सामने से हटाया जावे उक्त आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भवन जर्जर की हालात में अपने आंसू बहा रहा है उक्त भवन की मरम्मत कर खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रारंभ किया जावे ग्रामीणों को राहत प्रदान हो जिससे वहां पर गंदगी का साम्राज्य ना बने पंचायत चुनाव में नेता नगरी ने जनता को कई आश्वासन इस मार्ग निर्माण करने के लिए दिए लेकिन खोखले साबित हुए क्या जिला प्रशासन इसकी ओर ध्यान देगा मार्ग पर बीचोंबीच सड़क पर गंदा पानी भी बह रहा है नालियों के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है अतिक्रमण हटाने में ग्राम पंचायत निष्क्रिय है उक्त मार्ग का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका
पंचायत की उदासीनता के कारण जनता परेशान हो रही है बहुउद्देशीय नवीन शाला भवन का निर्माण पूर्ण होने जा रहा है किंतु मार्ग की दूरदर्शिता जैसे कि तैसि बनी हुई है छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने को एवं छात्रावास की बालिकाओं को एवं विद्यालय में जाने वाले विद्यार्थियों को इस मार्ग पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्षतिग्रस्त मार्ग होने से दुर्घटना होने के लिए संभावना बनी रहती है
स्थानीय जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का ध्यान इस और नही है जनप्रतिनिधियों का भी इस मार्ग पर ध्यान नहीं है स्थानीय प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है लुनेरा मांडव मार्ग पर पुलिस थाना एवं विक्रम मागलिक भवन के सामने गतिरोध बनाना भी आवश्यक है अधिक व्यवस्था आगमन के कारण कभी भी कोई दुर्घटना संभावित है विद्यालय में आने जाने वाले विद्यार्थियों के साथ सड़क दुर्घटना की पूर्ण रूप संभावना बनी रहती है
जवाबदारों का कहना है
सरपंच मोहन डाबर द्वारा बताया गया कि हमने कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है एक सप्ताह के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा उक्त मार्ग पर जो अतिक्रमण नालियों पर किया गया है उसको हटाने संबंधी तहसीलदार महोदय टप्पा नालछा को सूचना दे दी गई
है
सचिव जगदीश गिरवाल से चर्चा में बताया कि हमने पंचायत द्वारा निर्माण कार्य की शासकीय प्रक्रिया पूर्ण कर ली है एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ किया जाएगा पूर्व मे बनी नाली के ऊपर अतिक्रमण हो चुका है उसको हटाने की कार्रवाई की जा रही है चुने की लाइन डालकर कार्य प्रारंभ किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन