: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात तथा आगामी संगठनात्मक विषय को लेकर आवश्यक वर्चुअल बैठक नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय यादव के पद संभालने के बाद उन्होंने जिले की पहली वर्चुअल बैठक ली कार्यकर्ताओ चर्चा की
Rajendra Devray
/
Sat, Jan 18, 2025
/
Post views : 304
बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी की जिला वर्चुअल बैठक नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि शनिवार शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात तथा आगामी संगठनात्मक विषय को लेकर आवश्यक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय यादव के जिला अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने जिले की पहली वर्चुअल बैठक आहूत की।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होता है लेकिन जनवरी के अंतिम रविवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने से यह कार्यक्रम 19 जनवरी रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाना है।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के कार्यक्रम में देशभर से कार्यकर्ता जुड़ते है और हमे पूरे देश की जानकारी प्राप्त होती है।
हमे भी 19 जनवरी रविवार को होने वाले मन की बात के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रत्येक बूथ पर देखना है। जिसमे जिला पदाधिकारीगण, सभी वरिष्ठजन, वर्तमान व पूर्व मण्डल अध्यक्षो, मण्डल प्रतिनिधियों, मण्डल प्रभारियों, जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, मोर्चा के जिला अध्यक्षो आदि सभी को प्रत्येक अलग-अलग बूथ पर जाकर मन की बात का कार्यक्रम अनिवार्य रूप से देखना व सुनना है तथा सभी को संगठन ऐप पर फोटो सहित प्रत्येक बूथ की जानकारी देना अनिवार्य है।
इस दौरान निवृत्तमान जिला।अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम इस माह की 19 जनवरी रविवार को होना है अतः प्रत्येक बूथ पर उक्त कार्यक्रम को आयोजित करवाना अनिवार्य है इस हेतु सभी को अलग-अलग बूथों का प्रभारी बनाकर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करवाना है।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि, मोर्चा जिलाअध्यक्ष, व जनप्रतिनिधिगणो अलावा आपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
फोटो:- वर्चुअल बैठक लेते जिला अध्यक्ष यादव।