उत्कृष्ट विवेचना के लिए एस आई अशोक अहिरवार को
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने किया सम्मानित
आज दिनांक 24.04.2024 को उप निरीक्षक, अशोक अहिरवार थाना सेंधवा ग्रामीण इनकी थाना अंजड़ पर पदस्थापना के दौरान थाना अंजड़ के अप.क्र. 25/2019 धारा 457,380 भा.द.वि. प्रकरण के उत्कृष्ट अनुसंधान व पेशेवर कार्यशैली पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी लक्की पिता ध्यान सिंह राजपूत उम्र 27 साल निवासी सीरवी मोहल्ला अंजड़ एवं आरोपी मधु पिता हरि भील उम्र 32 साल निवासी हड़कीबेडी अंजड़ को 02-02 (दो-दो ) वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डि़त किया गया है । उक्त प्रकरण के उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए उप निरीक्षक, अशोक अहिरवार थाना सेंधवा ग्रामीण को पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद द्वारा प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया l