: अंजड:- अपरा एकदशी पर नगर के श्री खाटू श्याम मन्दिर में गूंजे शायम के जय कारे भक्तों का दिनभर लगा रहा तांता खाटू श्याम मन्दिर में पैर रखने की जगह नही मन्दिर का प्रांगण भी छोटा पड़ने लगा
Rajendra Devray
/
Sun, Jun 2, 2024
/
Post views : 307
अंजड:- अपरा एकदशी पर नगर के श्री खाटू श्याम मन्दिर में कई आयोजन सम्पन्न हुए व मन्दिर में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा।
एकदशी पर सुबह 8 बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था दोपहर 12 तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। तेज धूप के चलते दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक इक्का दुक्का लोग ही मन्दिर में आये लेकिन शाम 4 बजे बाद श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी जो देर रात्रि 10 बजे तक चलती रही व नगर सहित दूर दराज क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने मन्दिर पहुचकर दर्शनलाभ लिए।
रविवार को अपरा एकादशी पर सुबह 5 बजे से सेवादारों द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा का एवं मन्दिर में स्थापित पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर हनुमानजी, श्रीराम दरबार, श्री कृष्ण दरबार का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। पण्डित पंकज जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री श्याम बाबा का पूजन अर्चन कर सुबह 7 बजे प्रातः कालीन आरती की गई पश्चात दोपहर 12 बजे बाबा को भोग लगाकर आरती की गई तथा शाम 7 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय सांयकालीन महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
ज्योत प्रज्वलित कर लिया आशीर्वाद:-
संध्या आरती के बाद मन्दिर प्रांगण में श्री श्याम बाबा का दरबार सजा कर ज्योत प्रज्वलित की गई जिसमें हजारों भक्तों ने ज्योत के दर्शन कर ज्योत में सूखा खोपरा एवं घी की आहुतियां प्रदान कर मोर छड़ी से बाबा का आशीर्वाद लिया ।
वही हजारों की संख्या में महिलाओ ने सामुहिकरुप से श्याम बाबा के भक्ति भाव से भजन कीर्तन करे।