ब्यूरो चिफ अनिल जटिया
*राज्य में महिला सम्मेलन, जिले में राजीविका एवं अन्य योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित*
प्रतापगढ़,14 दिसम्बर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इसी श्रृंखला में शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि नारायण सिंह प्रबंध निदेशक राजफैड राजस्थान सरकार रहे उदयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ इस कार्यक्रम को प्रदेश के प्रत्येक जिले से वीसी के माध्यम से जोड़ा गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले प्रतापगढ़ के जिला स्तरीय आयोजन में माही गर्ल्स स्कूल आदर्श बीएएड कॉलेज मयूर इंटरनेशनल स्कूल सेन्ट्रल हाईट स्कूल आदर्श बगवास स्कूल व शालोम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में नन्ही बालिका मनु वैष्णव द्वारा नन्हा-मुना राही हूं’’ गीत पर आकर्षक प्रस्तुती दी गई जिसने सभी मौजूदजन का मन मोह लिया इस प्रस्तुती की जिला कलक्टर द्वारा प्रशंसा की गई इस जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में जिले की 7 लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह रिवाल्विंग फण्ड की तीन महिलाओं महिला निधि के अन्तर्गत 7 महिलाओं नव चयनित ड्रोन दीदी कार्यक्रम की महिलाओं व लाडो प्रोत्साहन योजना की 4 महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में आत्मरक्षा कार्यक्रम का आरंभ भी किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 6 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया जिला पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा महिला अधिकारिता नेहा माथूर जिला स्तरीय अधिकारी व महिला साथिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजीविका समूह की महिलाए आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन कुशलतापूर्वक आमेटा शिक्षक सुरेन्द्र सुमन व अध्यापिका निलम कटलाना ने किया।