मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत
27 दिसम्बर को इन स्थानो पर लगेंगे शिविर
बड़वानी 26 दिसम्बर 2024/प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण मध्यप्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान मनाया जा रहा है। जिसके तहत विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं चिन्हित सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिले में चिन्हित योजनाओं का लाभ देने से छूट गए हितग्राहियों की पहचान हेतु प्रत्येक ग्राम एवं शहरी वार्ड में संपर्क दलो द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर विधिवत आवेदन प्राप्त किया जाएगा एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक शहरी वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। शिविरो के सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित आयोजन का दायित्व शिविर प्रभारी एवं सहयोगी दल का होगा जिसकी मॉनीटरिंग नियुक्त सेक्टर अधिकारी द्वारा की जाएगी।
27 दिसंबर को इन ग्रामो एवं वार्डो में लगेंगे शिविर
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत ठीकरी की ग्राम पंचायत उचावद एवं हरिबड़ में, जनपद पंचायत पाटी की ग्राम पंचायत कुम्भखेत एवं पखाल्या में, जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत देवला एवं टेमला में, जनपद पंचायत निवाली की ग्राम पंचायत पिपलधार में, जनपद पंचायत पानसेमल की ग्राम पंचायत दोंदवाड़ा में, जनपद पंचायत सेध्ंावा की ग्राम पंचायत हिंगवा, केरमला एवं चिलारिया में लगाये जायेंगे।
इसी प्रकार नगर पालिका बड़वानी के वार्ड क्रमांक 09 के जांगर्स पार्क के पास में, नगर पालिका सेंधवा के वार्ड क्रमांक 5, 6, 8, 9, 12, 16 के पुरानी नगर पालिका कार्यालय परिसर निवाली रोड़ सेंधवा में, नगर परिषद निवाली बुजुर्ग के वार्ड क्रमांक 06 में डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड में, नगर परिषद राजपुर के वार्ड क्रमांक 09 में शितला माता के पास, नगर परिषद अंजड़ के वार्ड क्रमांक 09 में हाजरी ग्राउण्ड में, नगर परिषद पलसूद के वार्ड क्रमांक 08 के चामुण्डा माता के पास में, नगर परिषद ठीकरी के वार्ड क्रमांक 13 में आंगनवाड़ी भवन दशहरा मैदान रोड़ पर शिविर लगाया जायेगा।