: अंजड:- पौष मास की पुत्रदा एकादशी पर नगर के श्री श्याम मन्दिर में 15 हजार श्रद्धालुओ ने किये दर्शन दर्शन को उमड़ा जन सैलाब श्याम बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Rajendra Devray
/
Sat, Jan 11, 2025
/
Post views : 262
अंजड:- पौष पुत्रदा एकादशी पर नगर के श्री श्याम मन्दिर में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन कर शीश नवाया।
शुक्रवार को पौष पुत्रदा एकादशी पर अल सुबह से ही श्याम भक्तों का मन्दिर आना शुरू हो गया था। सुबह 8 बजे से श्री श्याम मन्दिर में आस-पास के गावो व नगरों से श्याम भक्त निशान लेकर पहुचना शुरू हो गए थे वही कई मन्नतधारियो ने श्याम बाबा को लाल कपड़े में नारियल बांध कर अर्जी लगाई तो कई भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर अर्जी खोलते नजर आये। वही दूर दराज से पहुँची महिला श्रद्धालुओ ने भजन कीर्तन के साथ झूमते हुए श्याम बाबा को खूब रिझाया उक्त सिलसिला दिनभर चलता रहा।
*यह हुए आयोजन:-*
शुक्रवार को अल सुबह से सेवादारों द्वारा श्री श्याम बाबा को मनमोहक वाघा पहनाकर फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा मन्दिर में स्थापित भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया।
सुबह 7 बजे पण्डित पंकज जोशी व पण्डित मंगल शर्मा द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद संगीतमय आरती की गई, दोपहर 11 बजे भोग लगाकर भोग आरती की गई। इसी प्रकार शाम 6:30 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीत के साथ महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। श्री श्याम मन्दिर एकादशी प्रसाद ग्रुप द्वारा प्रसादी में फलाहारी मिक्चर का वितरण किया गया।
सांयकालीन आरती के बाद श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित की गई जिसमें हजारों भक्तों ने सूखे खोपरे व गाय के घी की आहुतियां प्रदान करि। साथ ही स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा रात्रि 8 बजे से अपनी सुमधुर आवाज से श्याम भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
श्रद्धालुओ का आने का सिलसिला रात्रि 10 बजे तक जारी रहा। रात्रि 11 बजे श्याम बाबा की शयन आरती की गई।