76 वे गणतंत्र दिवस पर पुलिस थाना अंजड़ के अंदर शान से लहराया तिरंगा कोरोना वीरो का हुआ सम्मान
नगर अंजड़ में 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में पुलिस थाने अंजड़ के अंदर सुबह 7:30 बजे झंडा वंदन थाना प्रभारी महोदय गिरवर सिंह जलोदिया के द्वारा किया गया इस मौके पर पुलिस थाना अंजड़ को सुंदर तरीके से सजाया गया रंगीन रोशनी लगाकर रोशन किया गया वहीं पूरे थाने परिसर को शानदार मनमोहक रंगोली बनाकर पूरे थाने को सुसज्जित और आकर्षित कर सजाया गया पूरे स्टाफ के द्वारा झंडा वंदन किया गया झंडा वंदन के बाद शास्त्र सलामी भी तिरंगे को दी गई
झंडा वंदन के बाद टिआई गिरवर सिंह जलोदिया के द्वारा अपने सभी पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराया गया और सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी
साथ में अपनी ड्यूटी को पूरी मुस्तैदी से करने की और कानून का पालन करने की बात भी कहीं झंडा वंदन के बाद 2021 के कोरोना कल के अंदर जिन पुलिस कर्मियों का सराहनी योगदान रहा उन्हें मध्य प्रदेश शासन की तरफ से सम्मानित प्रमाणपत्र का प्रदान किये गये प्रमाण पत्र गिरवर सिंह जलोदिया के द्वारा शानदार काम करने वाले पुलिसकर्मियों को समान समारोह में दिये गये इस अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ के साथ प्रेस एवं गणमान्य नागरिक पुलिस थाना अंजड़ में झंडा वंदन के समय मौजूद रहे सभी ने गणतंत्र दिवस की एक दूसरे को बधाई दी