कुक्षी आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा घर - घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली
कुक्षी आजादी के 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर आज घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक विशाल रैली का आयोजन किया गया इस विशाल रैली के अंदर कुक्षी नगर के अंदर रहने वाले सभी राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस सहित मुस्लिम समाज के लोग बोहरा समाज के लोग व्यापारी लोग के सहित सारे समाज के लोग इस तिरंगा यात्रा के अंदर शामिल हुए यह तिरंगा यात्रा पुरानी कृषि उपज मंडी बस स्टैंड कुक्षी से प्रारंभ हुई और यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सिनेमा चौपाटी पाटीदार मोहल्ला भावसार महोल्ला होते हुए यात्रा कचोरी चौक पर पहुँच कर यात्रा का समापन हुआ इस अवसर पर 1000 से अधिक महिला पुरुष और बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से आकाश गूंजायमन कर दिया जगह-जगह यात्रा पर कुछ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया आजादी के इस महोत्सव पर आजादी के महोत्सव पर नगर मे हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे नगर के समस्त देश भक्त राजनेता सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे