: राजपुर केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा खंडवा से बड़ौदा तक रेल मार्ग के सर्वे को स्वीकृत करने पर भाजपा मण्डल राजपुर एवं व्यापारी संघ द्वारा स्थानीय दशहरा मैदान पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया
Rajendra Devray
/
Sun, Aug 18, 2024
/
Post views : 292
बड़वानी:- केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा खंडवा से बड़ौदा तक रेल मार्ग के सर्वे को स्वीकृत करने पर भाजपा मण्डल राजपुर एवं व्यापारी संघ द्वारा स्थानीय दशहरा मैदान पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि निमाड क्षेत्र में रेल की मांग लंबे समय से की जा रही थी तथा क्षेत्र की जनता ने कई संगठनों के माध्यम से आंदोलन भी किये जो अब जाकर 6 करोड़ 25 लाख की लागत से खंडवा से बड़ौदा तक रेल लाइन के सर्वे को बजट में शामिल किया गया जिससे क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया की राजपुर में शनिवार रात्रि को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ एवं व्यापारी संघ द्वारा जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी है।
इस अवसर पर जितेंद्र ठक्कर ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने निमाड क्षेत्र में रेल लाने हेतु अथक प्रयास किये और समय-समय पर संसद में उक्त मांग को उठाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर निमाड को रेल्वे लाइन से जोड़ने की मांग की गई थी। उसी का परिणाम हुआ कि केंद्र सरकार ने 6 करोड़ 25 लाख की राशि स्वीकृत कर उक्त सर्वे की अनुमति दी है। अब उम्मीद जगी है कि आने वाले कुछ सालों में निमाड को रेल्वे की सौगात मिलेगी। अतः क्षेत्र की जनता एवं व्यापारी संघ की और से केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया तथा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को धन्यवाद दिया।
इस अवसर मण्डल अध्यक्ष कृष्णा धनगर, सोशल मीडिया के जिला संयोजक नवीन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि यशवंत कानपुरे ,राजाराम कुशवाह ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश प्रजापत, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता ,राजा कानपूरे वसीम शेख, शांतिलाल रायक पुनीत सोनी मोहन इंगले पप्पू शर्मा सोनू कुशवाह के साथ मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता युवा साथी उपस्थित रहे।