माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत थाना अंजड पुलिस द्वारा थाना परिसर में एवं पुलिस लाईन अंजड में वृक्षारोपण किया गया
मध्यप्रदेश शासन के आहवान पर एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सभी जिलों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री पुनीत गेहलोद ने जिले के सभी थाना प्रभारीयों को वृक्षारोपण करने निर्देश दिये थे, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी के दिशा निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल पाटीदार, एस.डी.ओ.पी.महोदय श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना अंजड पर पदस्थ समस्त अधिकारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया, उनि राजेन्द्र सोलंकी, उनि सुरेश मुवेल, उनि ममता जमरा, सउनि रईस खॉन, सउनि अशोक भदौरिया , प्र आर 98 धीरज सुलिया , प्र आर 406 रविन्द्र चौहान , प्र आर 511 संतोष मंडलोई , प्र आर 299 प्रकाश पाटीदार , प्र आर 72 सुरेश पाटीदार , प्र आर 133 राजेन्द्र डावर , प्र आर 447 गजेन्द्रसिंह चौहान , आर.185 संजय , आर.520 बद्री मोरे , आर.223 भीमसिंग रावत , आर.618 बबन ठाकुर , आर.694 धमेन्द्र पटेल , आर.687 मंयक सोलंकी , म.आर.600 वर्षा तोमर , म.आर.601 रानी सेंधव के द्वारा थाना परिसर एवं पुलिस लाईन में निवासरत पुलिस परिवार द्वारा वृक्षारोपण कर आम , सीताफल , जाम , नीम , अनार , बिलपत्र , बादाम , गुल मोहर , कबिट , सुरजना , करण , बेहडा , अमलतास , चिरोल , ईमली , सेतु , आंवला के कुल 80 पौधे लगाये जाकर व्यवस्थित तरीके से ट्री गार्ड लगाये गये है । सभी पुलिस स्टाफ द्वारा अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया गया जिसका वायुदूत (अंकुर) एप पर फोटो अपलोड किया एवं पौधे के रख रखाव की जिम्मेदारी ली ।