*सृजन अभियान के तहत थाना अंजड पुलिस ने कस्बा अंजड़ के गायबैडा पहुँचकर बालिकाओं को किया जागरूक*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे सृजन अभियान के अंतर्गत, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अधिक से अधिक शिविर आयोजित कर बालिकाओं को जागरूक करें
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के दिशा-निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार ,एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान और उप पुलिस अधीक्षक श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना अंजड पुलिस द्वारा सृजन अभियान के तहत प्रतिदिन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.01.2024 को बड़वानी पुलिस ने कस्बा अंजड़ के गायबेड़ा में बालिकाओं को "गुड टच, बैड टच", घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम ,सायबर अपराध आदि महिला संबंधित हिंसाओं के विषय में जानकारी दी और उन्हें इन मुद्दों पर जागरूक किया , व सृजन अभियान के तहत जानकारी दी गयी ।
*विशेष भूमिका उप निरीक्षक ममता जमरा, उपनिरीक्षक बी एस चौहान प्रधान आरक्षक सुरेश पाटीदार की रही*