Rajendra Devray / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 280

आज सुबह एसडीएम पांडे क्षेत्र भ्रमण पर निकले तब उन्हें आलीराजपुर / जोबट मार्ग के उडवा फाटे पर अवैध रूप से नकली ताड़ी विक्रय की सुचना प्राप्त हुई , एसडीएम ने बिना किसी देर किए इन ताड़ी के अड्डों पर छापेमार कार्यवाही की एवं कई ताड़ी के अड्डों से नकली अवैध रूप से बिक रही ताड़ी को वही नष्ट कर दिया , एसडीएम पांडे ने सभी विक्रेताओं को अंतिम चेतावनी को सख्त हिदायत देते हुए कहा की अगर अब नकली और मिलावटी ताड़ी का विक्रय किया तो कानूनी कार्यवाही कर सीधे एफआईआर दर्ज करवाऊंगा , एसडीएम पांडे ने बताया की इस कार्यवाही के दौरान लगभग 40 लीटर मिलावटी और नकली ताड़ी को जप्त कर नष्ट किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन