*”बड़वानी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर” के तहत सायबर ठगी के शिकार पीड़ित की शिकायत के बाद वापस लौटाई राशि
*पुलिस अधीक्षक, श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में साइबर सेल ने वापस कराए ठगे गये 1,08,000/- रुपये , क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी थी लाखों की धनराशि*
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा साइबर फ्रॉड से जिलेवासियो को निजात दिलवाने के लिए “ऑपरेशन साइबर” की शुरुआत की गई है जिसके तहत साइबर फ्रॉड होते ही त्वरित कार्यवाही कर फ्रॉड हुई राशि को पुनः पीड़ित को दिलवाने के लिए साइबर सेल बड़वानी द्वारा मिशन स्तर पर कार्य किया जा रहा है ।
इसी अनुक्रम में आवेदक श्री अक्षय गुप्ता निवासी बड़वानी ने कुछ दिन पूर्व साइबर सेल में लिखित शिकायत कर बताया था कि उनसे क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर अज्ञात कॉलर द्वारा 1,08,000/- की धनराशि ठग ली है ।
उक्त शिकायत पर ज़िला सायबर सेल प्रभारी श्री रितेश खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड ट्रांजेक्शन का अवलोकन किया एवं संबंधित बैंक को सूचित कर जानकारी मांगी एवं संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुवे आवश्यक कार्यवाही हेतू निर्देशित किया जाकर राशि 1,08,000/- रू. आवेदक को वापस लौटाए गए ।
उक्त त्वरित कार्यवाही पर एवं अपने रुपये पुनः प्राप्त करने पर फरियादी अक्षय गुप्ता ने बड़वानी पुलिस को सहर्ष धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जहाँ एक तरफ़ साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है वहीं दूसरी तरफ़ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या 7587620263 या dial 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी बड़वानी जिलेवासियो से की है ।
उक्त कार्यवाही में साइबर प्रभारी उनि. रितेश खत्री, आर. अर्जुन नरगावे, आर. अरुण कुमार की सराहनीय भूमिका रहीं जिन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कप्तान ने प्रशंसित किया एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
*उल्लेखनीय है कि 15 मई 2024 से प्रारंभ किए गए ऑपरेशन साइबर के तहत बड़वानी पुलिस साइबर सेल ने अब तक करीब 12.40 लाख की राशि वापस करवाई है एवं अलग अलग शिकायतों में 3.50 लाख की राशि को होल्ड कराया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर आवेदकों को लौटाया जाएगा ।*