धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विगत 02 वर्षो (2023-2024) में अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कडी कार्यवाही करते हुए लगभग 18 करोड़ रुपये का मश्रुका जप्त कर अवैध शराब माफियाओं की कमर तोडने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
धार जिलें में पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.)की पदस्थापना के बाद से वर्ष 2023-2024 में अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण जिले में नशा मुक्ति अभियान प्रभावी रुप से चलाया गया। साथ ही जगह-जगह खाटला बैठक आयोजित कर नशा मुक्ति के संबंध में युवा वर्गो को समझाईश दी गई। अवैध शराब की खरीदी/बिक्री, परिवहन में संलिप्त गिरोह की धरपकड़ हेतु जिलें के समस्त थाना प्रभारियो को आदेशित किया गया। जिस पर से धार पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन व शराब तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिले में वर्ष 2023-2024 में अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध लगातार एक के बाद एक बडी कार्यवाही होने से जिलें में 4929 आबकारी प्रकरणों में 5023 आरोपियो के कब्जे से कुल 10,06,23,144/- रुपये की अवैध शराब जप्त की गई। साथ ही अवैध शराब परिवहन में उपयोग किये जा रहे 63 दो पहिया वाहन व 96 चार पहिया वाहन कीमती करीबन 08 करोड रुपये के जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की ।
धार पुलिस की मुस्तेदी को देखते हुए शराब तस्करो द्वारा नए-नए तरीके जैसे- दूध के कंटेनर,लक्झरी स्लीपर बस की डिक्कियो में,आयसर व पिकअप वाहनो में भूसे व सब्जीयो के बीच में भरकर आदि नए आधुनिक तरीके अपनाकर अवैध शराब परिवहन करने की नाकाम कोशिश की गई। परंतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में धार पुलिस द्वारा तस्करो के अपनाए हुए तरीको को भेदते हुए लगातार बढी मात्रा में करोडो रुपये की अवैध शराब जप्त कर अवैध शराब तस्करो की कमर तोडी है।
वर्ष 2023 व 2024 के दौरान अवैध शराब पर की गई कार्यवाही
कुल
प्रकरण कुल
आरोपी जप्त शराब
(बल्क लीटर ) अनुमानित
कीमत दो/चार
पहिया वाहन
की संख्या वाहन
कीमती कुल अनुमानित कीमत
4929 5023 227850 10,06,23,144 159 8,12,77,350 18,19,00,494
धार पुलिस व्दारा वर्ष 2023-2024 के दौरान अवैध शराब परिवहन की मुख्य कार्यवाहियाँ
दिनांक 15.10.2023 को थाना धामनोद पुलिस व्दारा मिनी कन्टेनर क्रमांक HR-67-D-9279 से कुल 501 पेटी INDRI SINGAL MALT INDIAN WHISKY कीमति 01 करोड 50 लाख 30 हजार रूपये तथा वाहन कंटेनर कीमती 30,00,000/- कुल मश्रुका कीमति 01 करोड 80 लाख 30 हजार रूपये का जप्त किया गया ।
दिनांक 29.12.2023 को नौगांव पुलिस व्दारा दो आयशर वाहनों में अवैध रुप से गुजरात तरफ ले जा रही 600 पेटी अग्रेंजी शराब ( Glenlivet single malt scotch whisky 12 years of age ) मय वाहन कीमति 01 करोड 23 लाख रुपये की जप्त की गई।
दिनांक 18.03.2024 को टांडा पुलिस द्वारा आयशर वाहन में अवैध शराब परिवहन करते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर आयशर में रखी कुल 950 नग अवैध अंग्रेजी बीयर की पेटीयाँ कीमती 25,08,000/- रुपये व आयशर वाहन कीमती 18,00,000/- रुपये कुल मश्रुका कीमती 43,08,000/- रुपये का जप्त किया।
दिनांक 14.08.2024 को थाना कुक्षी पुलिस द्वारा ट्रक में अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर ट्रक में भरी अवैध माउंट बियर की 1165 पेटीयाँ एवं बेगपाईपर शराब की 196 पेटीयाँ कुल 1361 नग अवैध शराब की पेटीयाँ कुल 15673 बल्क लीटर कीमती 52,34,160/- रुपये व ट्रक वाहन कीमती 20,00,000/- रुपये कुल मश्रुका कीमती 72,34,1600/- रुपये का जप्त किया।
दिनांक 15.08.2024 को थाना बदनावर पुलिस व्दारा डाक पार्सल लिखे आयशर में अवैध शराब के 622 कार्टुन अंग्रेजी शराब के कुल 5,448 बल्क लीटर कीमती 74,12,640/- रू. की व आयशर वाहन कीमती 10,00,000/- रू. कुल मश्रुका कीमति 84,12,640/- रु का जप्त किया गया।
दिनांक 26.08.23 को पुलिस चौकी रिंगनोद, थाना सरदारपुर व्दारा भारी मात्रा मे गुजरात तरफ लेकर जा रहे आयशर वाहन से अवैध 715 पेटी बीयर शराब कीमती करीबन 22,16,500/- रूपए एवं आयशर ट्रक कीमती करीबन 09 लाख रूपए कुल कीमति 31,16,500/- रु का जप्त किया गया।
दिनांक 07.10.2024 को थाना राजगढ़ पुलिस ने आयशर वाहन में अवैध शराब के 635 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमती 33,00,000/- रु की व आयशर वाहन कीमती 18,00,000/- कुल मश्रुका कीमती 51,00,000/- रु जप्त किया गया।