अंजड़ आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा घर - घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली
अंजड़ आजादी के 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर आज घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने सार्वजनिक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन दशहरे मैदान किया गया
इस विशाल बाइक रैली के अंदर नगर के अंदर रहने वाले सभी राजनीतिक लोग व्यापारी महिला युवक युवती सहित सारे समाज के लोग इस तिरंगा यात्रा के अंदर शामिल हुए यह तिरंगा यात्रा दशहरे मैदान से होती हुई नगर के प्रमुख मार्गों निकली
जो अस्पताल चोक जटाशंकरी चोक सराफा बाजार गांधी वाचनालय बसस्टेंड होते हुवे अस्पताल चोक से दशहरा मैदान पहुची जहां यात्रा का समापन हुवा
इस अवसर पर 1000 से अधिक महिला पुरुष और बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से आकाश गूंजायमन कर दिया जगह-जगह यात्रा पर कुछ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया आजादी के इस महोत्सव पर पर नगर मे हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे नगर के समस्त देश भक्त राजनेता सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा चौहान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित ओम खंडेलवाल अशोक दादा बंसल बंटी बंसल भरत यादव अरुण परमार सहित सेकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे