Rajendra Devray / Thu, Nov 13, 2025 / Post views : 326




[caption id="attachment_22504" align="alignnone" width="300"]
0-3936x1728-0-0#[/caption]
इसी क्रम में, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, पानसेमल विधायक श्री श्याम बरड़े, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने गुरुवार कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत और सघन निरीक्षण किया।
जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड की सुरक्षा, पहुँच मार्ग और लैंडिंग से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रतिमा अनावरण स्थल की साज-सज्जा एवं पर्याप्त बैरिकेटिंग हेतु निर्देशित किया गयास मुख्य सभा स्थल पर आम जनता की सुविधा और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को ध्यान में रखते हुए, मुख्य सभा स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल सुविधा, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग व्यवस्था और मंच सज्जा की बारीकी से समीक्षा की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और यातायात के सुचारु संचालन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन