Rajendra Devray / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 349
[video width="848" height="478" mp4="https://policepublicnews.com/storage/2026/01/VID-20260120-WA0004.mp4"][/video]
नालछा।
आगामी बसंत पंचमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से नालछा नगर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च एसडीओपी मोनिका सिंह एवं नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया के नेतृत्व में निकाला गया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस थाना प्रांगण से की गई, जो टावर चौराहा होते हुए सदर बाजार के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुनः पुलिस थाना प्रांगण में आकर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान पुलिस बल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण एवं भय का वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर 107 आरएएफ द्वितीय बटालियन के कमान अधिकारी श्री मनीष म्हाले, डिप्टी कमांडेंट उपेंद्र, असिस्टेंट कमांडेंट नंदी बाबू सहित 240 जवानों का बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च में महिला पुलिसकर्मियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के फ्लैग मार्च लगातार seकिए जाएंगे, ताकि नगर में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बना रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन