: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लायन्स क्लब अंजड़ अहिल्या के द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुसाड़ फल्या अंजड़ की दो स्कूलों में विद्यालय के गरीब विद्यार्थियों को 200 जोड़ी जूतो का वितरण किया गया
Rajendra Devray
/
Thu, Aug 15, 2024
/
Post views : 298
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लायन्स क्लब अंजड़ अहिल्या के द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुसाड़ फल्या अंजड़ की दो स्कूलों में विद्यालय के गरीब विद्यार्थियों को 200 जोड़ी जूतो का वितरण किया गया । कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक महोदय श्री महादेव जी धनगर ने विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ को 78 स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर सफलता अर्जित करने की बात कही। क्लब के अध्यक्ष विनोद यादव व उपाध्यक्ष हंसमुख पटेल की उपस्थिति में क्लब के कोषाध्यक्ष अमृत पाटीदार,सदस्य लायन पंकज चौहान,लायन गणेश धनगर,लायन देवराम धनगर,लायन कुलदीप पाटीदार, लायन शिवलाल सोलंकी , लायन धर्मेंद्र धनगर, लायन राजेन्द्र धनगर, लायन अंकित खण्डेलवाल सहित प्रोफेसर डॉ सुरेश काग की उपस्थिति में जूते वितरण का गरिमामय व सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय वार्ड क्रमांक 5 की संस्था प्रमुख श्रीमती मीना मालवीया व एकीकृत माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख श्री शांतिलाल नानले व पार्षद सुश्री मोनिका कोदर सहित समस्त स्कूल स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे..
जूते प्राप्त होने पर विद्यार्थियों खुश व प्रफुल्लित दिखाई दे रहे थे।