अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर बड़वानी एवं पुलिस अधीक्षक कर्मचारियों ने नर्मदा विहार पुलिस लाईन बड़वानी में किया गया योगाभ्यास
पुलिस कर्मियों द्वारा योग अभ्यास करते हुए जीवन शैली में योग के महत्व के बारे में जानामध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देश में आज दिनांक 21.06.2024 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा विहार पुलिस लाईन बड़वानी योग शिविर के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने योगाभ्यास करते हुए जीवन शैली में योग के महत्व के बारे में जाना। पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने एवं उनके स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उक्त योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के बारे में बताया। योग करना जीवन एवं शरीर के लिए कितना आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन का आनंद लें, योग से न सिर्फ हमारे शरीर का बल्कि हमारे मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सहारा होता है l